Monday, October 26th, 2026

आगरा: कोरोना वायरस के चार केस आए नए, एक्टिव केस बढ़े

आगरा

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर आगरा में हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। नए केसों की संख्या लगभग एक समान है, इनमें ज्यादा उतार चढ़ाव अब नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को चार केस नए आए हैं, जबकि एक संक्रमित ठीक हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को आंकड़ा शून्य रहा था। इसके चलते एक्टिव केस अब 19 हो चुके हैं। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 36458 हो गई है। कुल 35974 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्‍या 465 है। शनिवार तक 2689332 लोगों की जांच हो चुकी थी। शनिवार को एक दिन में कुल 1884 सैंपल जांचे गए थे। ठीक होने की दर 98.67 फीसद पर आ गई है।

एम्बुलेंस सेवाएं

  • 108 सेवा- 35
  • ALS सेवा- 02
  • 102 सेवा- 44

 

#Agra

Source : Agency

पाठको की राय