Sunday, October 25th, 2026

एयरफोर्स में 4 दिन में अग्निवीरों ने 94 हजार आवेदन जमा किये

नई दिल्ली

अग्निपथ योजना के विरोध के बीच सेना में अग्रिवीर के तौर पर भर्ती के लिए हजारों युवा सामने आए हैं. भारतीय वायुसेना का कहना है कि उसे अग्निपथ भर्ती स्कीम के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के 4 दिन के अंदर 94281 आवेदन मिले हैं. योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी. योजना की घोषणा के बाद इसके खिलाफ कई राज्यों में करीब एक हफ्ते तक हिंसक प्रदर्शन हुए थे. कई विपक्षी दल इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए. भारत भूषण बाबू ने ट्विटर पर लिखा, सोमवार को सुबह 10:30 बजे तक कुल 94,281 लोगों ने अग्निवीर वायु के लिए आवेदन किया है.


वायुसेना को योजना के तहत रविवार तक 56,960 आवेदन मिले थे. सरकार ने कहा है कि योजना के तहत साढ़े 17 से 21 साल की उम्र के बीच के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए सेना में शामिल किया जाएगा और उनमें से 25 प्रतिशत को बाद में नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा.

 

#Agniveer

Source : Agency

पाठको की राय