Sunday, October 25th, 2026

झारखंड-रांची में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 95,549 अभ्यर्थियों ने दी थी लिखित परीक्षा

रांची.

रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार (27 जुलाई) से आठ अगस्त-2024 तक अग्निवीर, सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। भर्ती कार्यालय, रांची के भर्ती निदेशक कर्नल विकास भोला ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कर्नल विकास भोला ने बताया कि परिस्थिति को देखने के बाद रैली 10 अगस्त तक बढ़ायी जा सकती है। झारखंड में अग्निवीरों के लिए यह तीसरी भर्ती रैली है।

22 अप्रैल से तीन मई तक लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें 95,549 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह पिछले साल के मुकाबले 26 तक रजिस्ट्रेशन बढ़ा है। कर्नल ने कहा, जिन अभ्यर्थियों का एकाउंट लॉक हो गया है या एडमिट कार्ड नहीं मिला है। वे अभ्यर्थी जिन्हें लगता है कि वे लिखित परीक्षा में पास हो चुके हैं और फीजिकल के योग्य हैं। उन्हें भर्ती बोर्ड भर्ती केंद्र पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करा देगा।

कब किसकी भर्ती रैली ---
0- 27 जुलाई: धार्मिक अफसर, अग्निवीर टेक्नीकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट
0- 28 जुलाई: अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं और दसवीं पास
0- 29 जुलाई से 5 अगस्त: जनरल ड्यूटी सभी जिलों के लिए।
10 प्रतिशत पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित ---

सरकार ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में रिक्तियों का 10 प्रतिशत पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित करने का फैसला किया गया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा में कहा कि पूर्व अग्निवीरों के लिए सीएपीएफ और असम राइफल्स में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और राइफलमैन के पद पर भर्ती में ऊपरी आयु सीमा में छूट और शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा, 'एक जुलाई, 2024 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स (एआर) में रिक्तियों की संख्या 10,45,751 की कुल स्वीकृत संख्या के मुकाबले 84,106 है।' राय ने कहा कि मंत्रालय संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और संबंधित बलों के माध्यम से रिक्तियों को तेजी से भरने के लिए गंभीर कदम उठा रहा है और उठाता रहेगा।

 

#Jharkhand-Ranchi#Agniveer recruitment rally

Source : Agency

पाठको की राय