Tuesday, October 27th, 2026

अग्निपथ बवाल: गाजीपुर में विरोध जारी, युवाओं ने रोका रेलवे ट्रैक, पुलिस पर पथराव

गाजीपुर
अग्निपथ के विरोध में सैकड़ों युवाओं ने रविवार की सुबह सिटी रेलवे स्टेशन के पास जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया। वाराणसी-गाजीपुर-बलिया रेलमार्ग पर युवाओं के जुटने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी पहुंचे और घेराबंदी कर शेखपुरा में रोक लिया।  पुलिस टीम को देखकर युवाओं ने पथराव कर दिया और हंगामा करते हुए भाग निकले।


रविवार सुबह मोहम्दाबाद की तरफ से कूच करते हुए भारी तादात में युवा हाथों में तिरंगा लेकर रौजा रेलवे क्रासिंग से आगे ओवरब्रिज के पास पहुंचे और यहां जमकर नारेबाजी करने लगे। यहां मौजूद पुलिस फोर्स ने जब इन्हें रोका तो युवा बंजारीपुर के पास रेल पटरी पर बैठ गये और उग्र तेवर दिखाते हुए प्रदर्शन करने लगे। रेलवे ट्रैक बाधित होने से ट्रेनों के परिचालन पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। प्रदर्शनकारी युवाओं से वार्ता कर एडीएम वित्त अरुण कुमार सिंह समेत पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किये, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। प्रदर्शनकारी युवाओं से वार्ता की। युवक समझाने पर नही माने और पथराव करते हुए भाग निकले। हालांकि कोई चोटिल या नुकसान नही हुआ।

 

 

#अग्निपथ बवाल:

Source : Agency

पाठको की राय