Sunday, October 25th, 2026

अग्रवाल युवा मण्डल आज निकालेगा कांवर यात्रा

रायपुर

अग्रवाल युवा मण्डल रविवार को काँवर यात्रा निकालेगा जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। प्रचार प्रसार प्रमुख आयुष मुरारका ने बताया कि रविवार को सुबह 7.30 बजे चिंताहरन हनुमान मंदिर चौबे कॉलोनी से काँवर यात्रा की शुरूआत होगी जो आमापारा, लाखेनगर, सुंदरनगर होते हुए हटकेश्वर महादेव मंदिर महादेव घाट पहुंचेगी जहां हटकेश्वर महादेव में जल अर्पण कर अग्रवाल युवा मण्डल के सदस्य वापस चिंताहरण हनुमान मंदिर पहुंचेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय