Tuesday, October 20th, 2026

अग्रवाल नर्सिंग होम सील बंद, आईएएम ने निंदा कर निगम कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रायपुर

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टीएस सिंह देव तथा नगरीय कल्याण मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया को पत्र लिखते हुए दुर्ग में शंकर नगर स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम को दुर्ग नगर निगम कमिश्नर लक्ष्मण तिवारी द्वारा सील बंद किए जाने की निंदा करते हुए उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की। नगर निगम कमिश्नर लक्ष्मण तिवारी ने अपने अधिकार क्षेत्र में ना होते हुए भी नर्सिंग होम एक्ट तथा एनजीटी के नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए बिना किसी जांच तथा बिना किसी नोटिस के अकस्मात अस्पताल को सील कर दिया, जबकि नर्सिंग होम एक्ट के किसी अस्पताल पर कार्यवाही करने का अधिकार सिर्फ कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास है। इस कार्यवाही को अस्पताल में भर्ती मरीजों की दृष्टि से मानवता के विरुद्ध बताते हुए चिकित्सकों ने कहा कि नर्सिंग होम एक्ट की आड़ में चिकित्सकों को आतंकित करने का सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रयास है, जिसकी वह निंदा तथा विरोध करते हैं।

 

#Aggarwal Nursing Home

Source : Agency

पाठको की राय