Monday, October 26th, 2026

अग्रवाल महिला मंडल ने एम्स में भर्ती मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

रायपुर.
अग्रवाल महिला मंडल रायपुर के सदस्यों ने एम्स रायपुर में मरीजों का इलाज कराने आए उनके सैकड़ों परिजनों को नर सेवा ही नारायण सेवा है का नारा के तहत भरपेट भोजन नि:शुल्क करवाया जिसमें दाल-चांवल के अलावा खीर-पूड़ी का भी वितरण किया गया।

भोजन वितरण सहयोग की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया कि एम्स रायपुर में इलाज कराने के लिए रोजाना हजारों परिजन मरीजों को लेकर यहां आते है इसमें कई सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों के भी होते है जो भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे है। अग्रवाल महिला मंडल की महिलाओं ने इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए गुरुवार की शाम को संध्या 6.11 मिनट पर एम्स रायपुर के गेट के सामने प्रसाद के रुप में मरीजों के परिजनों को दाल-चांवल के साथ भरपेट भोजन करवाया और मीठे के रुप में खीर-पूड़ी भी खिलवाया।

उल्लेखनीय है कि महिला मण्डल इस गर्मी के दिनों में छाछ, मठ्ठा, ठंठा पानी, शरबत का वितरण अलग-अलग दिनों में लगातार किया जा रहा है। भोजन वितरण का कार्य जो अब शुरू हुआ है वह निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर महिला मण्डल प्रभारी कैलाश मुरारका, अध्यक्ष किरण अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, अनीता महलका, निर्मला अग्रवाल, किरण गोयल, एकता मिशन, विमला अग्रवाल, निधि सरावगी, अनीता अग्रवाल, ललिता मित्तल, प्रतिभा अग्रवाल, किरण छावचरिया, पायल अग्रवाल, गिरजा खेमका, प्रियंका अग्रवाल, विमला अग्रवाल, सीमा भगत, ज्योति अग्रवाल,निधि सरावगी उपस्थित थे।

 

#Aggarwal Mahila Mandal

Source : Agency

पाठको की राय