Monday, October 26th, 2026

अग्रवाल महिला मंडल ने जरूरतमंदों को वितरित किया प्रसादी भोजन

रायपुर

अग्रवाल महिला मंडल द्वारा एम्स हॉस्पिटल में इलाज करवाने आए मरीजों, उनके परिजनों एवं जरूरतमंदों को प्रसादी के रुप में भरपेट भोजन एवं खीर पुरी का वितरण किया गया। इस अवसर पर लगजोरा मोवा, शशि अग्रवाल, सरोज तोला, सरला अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, मंडल की अध्यक्षा किरण अग्रवाल, संगठन मंत्री उषा अग्रवाल, प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल व शशी अग्रवाल उपस्थित थी।

किरण अग्रवाल ने बताया 6 अगस्त को अग्रसेन धाम  छोकरा नाला में सावन झूले का आयोजन मंडल की सदस्यों के लिए रखा गया है जिसमें सावन के गीतों पर महिलाएं ग्रुप डांस करेंगी जिसके लिए अग्रिम पंजीयन कराना होगा जिसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय