Wednesday, October 21st, 2026

मतदान के बाद सीएम बघेल बोले- अबकी बार 75 पार

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान कराया है, जिसके तहत पहले चरण का मतदान सात नवंबर को संपन्न हो चुका है, आज यानी 17 नंबर को अंतिम चरण को लिए 70 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

इसी कड़ी में पाटन के कुरूदडीह के प्राइमरी स्कूल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार के तमाम सदस्यों के साथ मतदान किया। मतदान के बाद भूपेश बघेल ने जीत का दावा करते हुए कहा कि अबकी बार 75 पार।

यहां लड़ाई एकतरफा कोई प्रतिस्पर्धा नहीं- सीएम बघेल
अपना वोट डालने से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम और दुर्ग विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने कहा कि हम 75 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। यहां लड़ाई एकतरफा है कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। आगे सीएम बघेल ने यह भी कहा कि हमने किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए, मज़दूरों के लिए जो गारंटी दी है उस गारंटी का नतीजा है कि बूथों में लोग बढ़-चढ़कर आ रहे हैं।

 

#CM Bhupesh confident of

Source : Agency

पाठको की राय