Wednesday, October 21st, 2026

पत्नी के बाद पति की पार्थिव काया भी मरणोपरांत मानवता को समर्पित

भिलाई
भिलाई के एक और महामानव की पार्थिव काया मरणोपरांत देहदान के माध्यम से मानवता की भलाई के लिए समर्पित हो गई। 9/1,राधिका नगर,सुपेला निवासी पीएन साहा और उनकी पत्नी श्रीमती दुर्गा रानी साहा ने संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के माध्यम से देहदान की वसीयत जारी की थी।
29 मई 2019 को दुर्गा रानी साहा के निधन के पश्चात उनकी पार्थिव काया चिकित्सा अध्ययन हेतु एम्स रायपुर को दान की गई थी। पत्नी के देहदान के पश्चात पीएन साहा की भी पार्थिव काया उनके मरणोपरांत 4 फरवरी को मानवता की भलाई के लिए चिकित्सा अध्ययन हेतु राजीवलोचन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज,चंदखुरी को दान किया गया। उनके निधन की सूचना उनके पुत्र अमिताभ और अरुणव साहा द्वारा पवन केसवानी की दिए जाने पर प्रनाम के स्वयंसेवकों द्वारा  वाहन की व्यवस्था की गई। देहदान के इस नेक कार्य के दौरान प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी,राजेश चौधरी,अभिषेक शुक्ला, संजीत सेन, राकेश साहू की विशेष सहभागीता रही।

 

Source : Agency

पाठको की राय