बच्चे के टक्कर लगने के बाद लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों ने रास्ता जाम किया
अलवर
राजस्थान के अलवर जिले में भरतपुर मार्ग पर शीतल व बड़ौदामेव के बीच एक नाबालिग युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। युवक का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों व परिजनों ने रास्ता जाम कर दिया। भटपुरा निवासी युवक योगेश की मौत एसएमएस में इलाज के दौरान हुई थी।
बाइक किसी बच्चे से टकराने के बाद हुए विवाद परिजनों के अनुसार योगेश अपनी बाइक पर मीनाबास गया हुआ था, जहां बाइक किसी बच्चे से टकराने के बाद हुए विवाद में कई लोगों ने युवक पर हमला कर दिया जिसके बाद योगेश की हालत खराब हो गयी थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे जयपुर एसएमएस रैफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नामजद आरोपियो के खिलाफ बडोदामेव थाने में दर्ज कराई FIR युवक के साथ हुई मारपीट की घटना 15 तारीख की बताई जा रही है। योगेश पर हुए हमले की रिपोर्ट परिजनों ने नामजद आरोपियो के खिलाफ बडोदामेव थाने में दर्ज कराई है। योगेश की मौत की खबर लगते ही भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। योगेश का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया योगेश का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया। मामला मृतक जाटव परिवार से जुड़ा था। इसलिए भीम आर्मी के नेता भी पहुंचे।
वहीं, हमलावर चुकी विशेष समुदाय से थे तो हिंदूवादी संगठनों ने भी परिजनों व ग्रामीणों का साथ दिया। हालात को देखकर रामगढ़ ,गोविंदगढ़ , बडोदामेव और लक्ष्मणगढ़ थानों से जाब्ता भी मौके पर बुलाया गया। एसपी व एएसपी भी मौके पर पहुंचे। 30 लाख रु आर्थिक मुआवजा मांगा इस मौके पर परिजनों व ग्रामीणों द्वारा मांग की गई मृतक परिवार को 30 लाख रु आर्थिक मुआवजा व परिवार में एक सरकारी नौकरी सहित आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी किए जाने की मांग रखी।

पाठको की राय