Saturday, October 24th, 2026

प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साधना करने जा रहे, इस पर सियासत तेज

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होने वाली है जिसका चुनावी शोर 30 मई को खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए उम्मीदारों के लिए देश भर में घूम धूम कर वोट मांगे। प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साधना करने जा रहे हैं।  30 मई से 1 जून तक कन्याकुमारी के विवेकानंद मेमोरियल रॉक पर प्रधानमंत्री ध्यान करेंगे बिहार में इस पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं साथ साथ  आरजेडी ने भी हमला किया है। नेता प्रतिपक्ष और बकौल पीएम मोदी राजद के शहजादे ने इसे राजनैतिक मार्केटिंग बताते हुए इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। इससे पहले वीआईपी के मुकेश सहनी ने पीएम नरेंद्र मोदी की साधना पर तंज कसा। स्वामी विवेकानंद ने इस रॉक पर तीन दिनों तक ध्यान लगाया था।

तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कन्याकुमारी मार्केटिंग करने, फोटो खिंचवाने, शूटिंग करने जा रहे हैं। पिछली बार गुफा में बैठे थे,फोटो खिंचवा रहे थे। इस बार कन्याकुमारी जा रहे हैं तो उनसे निवेदन है कि मीडिया और कैमरा पर प्रतिबंध लगाए। साधना में मीडिया का क्या काम है। मीडिया से तो ध्यान भंग होगा। तेजस्वी ने कहा कि ध्यान करना है कीजिए लेकिन मार्केटिंग मत कीजिए। आरजेडी नेता मनोज झा ने पीएम के कन्याकुमारी में मौन साधना पर तल्ख टिप्पणी की। कहा कि ध्यान भी करते हैं तो कैमरे के सामने ही करते हैं।
 
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि केंद्र में अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बनने जा रही है। उन्होंने तीन सौ सीटों पर जीत का दावा किया। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हमलोग 300 पार करने जा रहे हैं। तेजस्वी  यादव गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने के पूर्व पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने तंज किया कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी प्रिय बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई चुनाव हरवा रही है। तेजस्वी ने कहा कि जब से हमने कहा कि 4 जून को हमारे चाचा अपनी पार्टी को बचाने के लिए बड़ा निर्णय ले सकते हैं, तब से वे प्रचार में नही निकले। प्रशासन का काम गवर्नर देख रहे हैं। अधिकारियों को बुलाकर समीक्षा कर रहे हैं। जदयू वाले अपने 2 सीटों और भाजपा अपने सीटों पर लगी हुई है। जो दिखा रहा है कि 4 जून को कुछ बड़ा होगा।

इससे पहले पीएम की साधना के विरोध में वीआईपी के चीफ मुसे सहनी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए अब आराम करने का समय आ गया है। कन्याकुमारी में पूजा कर आराम करेंगे और वहां से निकलकर गुजरात जाएंगे जहां रेस्ट करेंगे। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंगवी ने भी पीएम की साधना के दौरान कैमरे का उपयोग नहीं करने की मांग की है। कहा कि जहां जाते हैं वहां पहले से चार कैमरा लगवा लेते हैं। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए पूरे कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है। कहा है कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

 

 

#Prime Minister is going to Kanyakumari

Source : Agency

पाठको की राय