जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों के बाद चम्बा जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया, राखी जा रही सीमाओं की निगरानी
चम्बा
पड़ोसी राज्य जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों के बाद चम्बा जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिले की सीमाओं सहित अन्य क्षेत्रों में चौकसी को बढ़ा दिया है। सभी पुलिस थानों व चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं पुलिस ड्रोन के माध्यम से भी बार्डर एरिया पर निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की घुसपैठ को रोका जा सके।
सीमाओं को सील कर निगरानी की जा रही है
प्रदेश पुलिस और गुप्तचर विभाग द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है। पड़ोसी राज्य में आतंकी वारदातों के बाद सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया है। जिले के प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी और पुलिस द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह पर नाके लगाए गए हैं और पुलिस संदिग्धों पर नजर रखे हैं। कोई संदिग्ध प्रवेश न कर सके इसके लिए हर तरह की एहतियात बरती जा रही है।
#After terrorist incidents in Jammu and Kashmir

पाठको की राय