Saturday, October 24th, 2026

अधिकारियों से फोन पर बात कर जनचौपाल में कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर
कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने चेंबर में कलेक्टर जनचौपाल के माध्यम से सबेरे 10 बजे से  आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनचौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो के  दूर-दराज से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनचौपाल में आज 30 से  अधिक लोगो ने आवेदन देकर अपनी समस्याएं बताई।

कलेक्टर ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बेहद ही आत्मीयता से नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन किया जाएगा। ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर मिल सके। आज प्राप्त आवेदन में जरूरतमंद महिलाओं ने जीविकोपार्जन हेतु, जमीन का मुआवजा राशि दिलाने, अमलीडीह तालाब में  अतिक्रमण किए जाने पर तालाब का कब्जा हटाने के लिए, छात्रवृत्ति की राशि दिलाने के लिए, जमीन विवाद के मामले सुलझाने,  चॉइस सेंटर को फिर से चालू करवाने,जाति प्रमाण पत्र बनवाने, पेंशन राशि एवं आर्थिक सहायता दिलाने , सट्टा गांजा और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने बाबत, कलेक्ट्रेट के किसी कार्यालय में दैनिक दर पर काम दिलाने बाबत सहित अन्य शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में आम नागरिकों ने आवेदन दिए।

 

#collector

Source : Agency

पाठको की राय