Wednesday, October 21st, 2026

शपथ ग्रहण के बाद वार्ड विकास का लिया संकल्प

अमरपाटन
जनपद सदस्य वार्ड क्र 20 से निर्दलीय उम्मीदवार 23 वर्षीय कल्पना सिंह ने जनपद सभागार मे सीओ जोसेफ पीटर रिटर्निग अधिकारी से शपथ ग्रहण के पश्चात वार्ड के विकास का संकल्प लिए।  कहा वार्ड क्रमांक बीस से निर्दलीय प्रत्यासी के रूप मे जनता ने मुझे पर विश्वास कर क्षेत्र का विकास करने के लिए सेवा का मौका दिया है। जिस पर प्रमुख्यता से शिक्षा के क्षेत्र मे कार्य करने की जरूरत है। वही गरीबो को आवास सहित सड़क, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय