Tuesday, October 20th, 2026

स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद एक और मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार को एक और झटका लगा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद बीजेपी सरकार के एक और मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। वह भी स्वामी की तरह ओबीसी समुदाय से आते हैं।

वन और जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को भेजे लेटर में लिखा है, ''मैंने पूरे मनोयोग से अपने विभाग की बेहतरी के लिए काम किया, लेकिन योगी सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ-साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं।

स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह दारा सिंह चौहान भी बीजेपी में आने से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता था। 2015 में वह बसपा का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। तीन के बार के सांसद को तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई थई। चौहान को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष भी बनाया गया। मधुबन विधानसभा सीट से जीतने के बाद उन्हें योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

 

#Swami Prasad#Maurya#Dara Singh

Source : Agency

पाठको की राय