Saturday, October 24th, 2026

मुंबई से लौटने के बाद नीतीश बोले- इंडिया की बैठक में सब कुछ तय हो गया, हम एकजुट होकर अच्छे ढंग से करेंगे काम

पटना
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंबई में हुई 'इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में शामिल होने के पश्चात् वापस पटना लौटने पर एयरपोर्ट के निकट पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी अच्छी मीटिंग हुई है, सब कुछ तय हो गया। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखी। हमलोगों को तेजी से काम करना है क्योंकि केन्द्र सरकार पहले भी चुनाव करा सकती है।

वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, इसका मतलब है कि जल्द ही चुनाव होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित जनगणना केन्द्र सरकार क्यों नहीं करा रही है। वर्ष 2021 में ही जनगणना होनी थी लेकिन क्यों नहीं हुआ, आप सोच लीजिए। इन सब बातों को पूरी मजबूती से हाउस में रखना चाहिए। इंडिया गठबंधन की बैठक में हमलोगों की आपस में बहुत अच्छी बातचीत हो गई है, चिंता की कोई बात नहीं है। हम सब एकजुट होकर बहुत अच्छे ढंग से काम करेंगे।

 

#मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Source : Agency

पाठको की राय