Friday, October 23rd, 2026

अररिया में विवाहिता की हत्या कर शव खेत मे फेंका, रेप के बाद मर्डर की आशंका

अररिया
बिहार के अररिया जिले में विवाहिता की हत्या कर शव खेत मे फेंक दिया। घटना की जानकारी होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक विवाहिता के भाई के बयान पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नगर थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर गांव की घटना है। एसडीपीओ ने कहा है कि हत्या के सभी पहलूओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं जांच में फॉरेंसिंक टीम की भी मदद ली जाएगी।

 

#After killing the

Source : Agency

पाठको की राय