Saturday, October 24th, 2026

पत्नी की हत्या कर पति ने चाकू से खुद का गला रेता, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

पूर्णिया.

पूर्णिया में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से एक चाकू बरामद किया हैं। मृतक पति- पत्नी की पहचान नशारुद्दीन खान( 26 वर्ष) और चांदनी खातून (24 वर्ष ) के रूप में की गई है। मृतक पेशे से कारपेंटर था।

घटना के संबंध में मृतक के बड़े  भाई कमरुद्दीन का कहना है कि डेढ़ वर्ष पूर्व दोनो की शादी दरभंगा जमालपुर में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन इधर विगत छह महीने से नशारुद्दीन खान और चांदनी खातून के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। नशारुद्दीन खान अपनी पत्नी चांदनी खातून पर अवैध संबंध  का आरोप लगाते हुए अक्सर झगड़ा करते रहता था।  इसी तरह शुक्रवार को आधी रात में फिर दोनों पति पत्नि में लड़ाई होने लगा। रोज की लड़ाई को देख कर हम सब सोने चले गए। आधी रात में मेरे भाई नशारुद्दीन खान ने पहले चांदनी खातून की गला दबाकर कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या के बाद गिरने की आवाज सुनकर जब हमलोग अंदर आए तो देखा कि पत्नि बिछावन पर गिरी हुई है और पति नीचे में गिरा हुआ है। आनन-फानन में दोनों को ईलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने मृतक पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस
 घटना के संबंध में केहाट थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कौशल कुमार ने बताया कि एक युवक ने अपने पत्नी की हत्या कर खुद चाकू से गला रेत कर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। साथ ही घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।

 

#wife killed#own slit

Source : Agency

पाठको की राय