Sunday, October 25th, 2026

UP में जाट अध्यक्ष मिलने के बाद पश्चिम की हारी हुई सीटों पर बाजी पलट पाएगी

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव में शानदार जीत हासिल कर चुकी बीजेपी ने अब लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत ही यूपी के नए बीजेपी चीफ और जाट नेता भूपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को पहले पीएम मोदी से मिलकर कामकाज का मंत्र लिया फिर अपने काम की शुरुआज पश्चिम से ही की। भूपेंद्र ने गाजियाबाद में संगठन की एक अहम बैठक में हिस्सा लिया जिसमें संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे। इस बैठक में पश्चिमी यूपी में हारी हुई सीटों पर जीत की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

निकाय चुनाव और संगठन के अभियान पर फोकस बीजेपी के सूत्रों की माने तो इस बैठक में दो चीजों पर फोकस किया गया था। पहला संगठन के लिहाज से जो अभियान और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उनकी क्या प्रगति है। उन अभियानों के बारे में दोनों नए पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान बीजेपी के नए चीफ ने कहा कि पार्टी को पूरी शिद्दत से निकाय चुनाव में जुटना होगा और पार्टी को यूपी की सभी सीटों पर जीत हासिल करनी है। इसके लिए अभी से तैयारियों में जुटना होगा। बीजेपी यूपी में सभी नगर निगम में जीत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी।

 

#UP में जाट अध्यक्ष

Source : Agency

पाठको की राय