Tuesday, October 27th, 2026

बारिश के साथ ही बिल से बाहर निकलकर नाग-नागिन करने लगे रोमांस

ललितपुर
बारिश होते ही उत्तर प्रदेश के ललितपुर में नाग नागिन (Nag-Nagin Video) का जोड़ा अपने बिल से बाहर निकलकर रोमांस करते दिखा। रविवार को ललितपुर में जैसे ही बारिश हुई वैसे ही नाग नागिन का जोड़ा बिल से बाहर निकल आया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक नाग-नागिन एक दूसरे में में खोए नजर आए। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी वीडियो भी बना ली जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक ये अद्भुत घटना मड़ावरा इलाके के रनगांव में देखने को मिला। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के बाद खेत से नाग-नागिन का जोड़ा बाहर निकला और दोनों ने जमकर डांस किया।

ग्रामीणों के मुताबिक नाग-नागिन बारिश के बाद करीब डेढ़ घंटे तक झूमते नजर आए। दोनों कभी जमीन पर एक साथ रेंगते तो कभी खड़े होकर एक दूसरे से लिपटे नजर आए। नाग नागिन के रोमांस को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।  लोगों का कहना है कि अक्सर बारिश के बाद इलाके में अलग-अलग प्रजाति के सांप दिखाई देते हैं। इस दौरान नाग-नागिन का जोड़ा भी नजर आ जाता है। हालांकि नाग-नागिन का ऐसा स्वरूप कभी कभार ही देखने को मिलता है। स्थानीय लोग नाग-नागिन के जोड़े का नृत्य करना शुभ मानते हैं। उनका कहना है कि जब-जब नाग-नागिन डांस करते हैं तब-तब कुछ अच्छा होता है और ये अच्छाई का प्रतीक माना जाता है।

 

 

#After coming out

Source : Agency

पाठको की राय