Monday, October 26th, 2026

अंधे मोड़ में पेड़ से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत

धमतरी.
नगरी रोड में कुमारी देवी मंदिर के पास के अंधे मोड़ में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में एक युवक की जहां दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो युवक घायल हो गए है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती किया गया है। घटना इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवक ट्रेक्टर शोरूम के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जो किसी काम से नगरी गए थे।

केरेगांव पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात शैलेंद्र गोस्वामी 25 वर्ष निवासी ग्राम तरसींवा, विजय पटेल 35 वर्ष निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी एवं गोपी त्रिपाठी 35 वर्ष निवासी रायपुर कार में सवार होकर नगरी से धमतरी लौट रहे थे। कार को शैलेंद्र पुरी गोस्वामी चला रहा था। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण धमतरी-नगरी रोड में ग्राम कुम्हडा के कुम्हड़ाइन देवी मंदिर के पास के अंधे मोड़ में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर ही शैलेंद्र पुरी गोस्वामी की मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा। दो घायलों को हल्की चोटें आई है। उल्लेखनीय है कि कुम्हड़ाइन देवी मंदिर के पास सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। इसका कारण सड़क के दोनों ओर अंजान मोड़ होना है।

 

#After collision

Source : Agency

पाठको की राय