Monday, October 19th, 2026

श्योपुर में चीतों के बाद अब शिवपुरी में टाइगर, बढ़ेगा रोजगार

ग्वालियर
अपनी प्राकृतिक वन संपदा के बूते ग्वालियर-चंबल अंचल अब एक बड़ा टूरिस्ट हब बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर श्योपुर स्थित पालपुर-कूनो नेशनल पार्क में चीतों का विस्थापन होने के बाद अब जल्द शिवपुरी के नेशनल पार्क में टाइगर दहाड़ते दिखाई देंगे। इस संबंध में एनओसी मिल चुकी है और अब काम तेज होने के आसार हैं।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी नेशनल पार्क के लिए  5 टाइगर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं और इस संबंध में कामयाबी को लेकर जल्द कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसा होने पर समूचे अंचल में पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा, जिससे विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। दरअसल रणथम्बोर, कूनो, शिवपुरी और पन्ना को मिलाकर यह पूरा बेल्ट पर्यावरण व वन पर्यटन के लिहाज से लोगों को आकर्षित करेगा। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है।

सैलानियों को आकर्षित करेगा यह बेल्ट
 राजस्थान के रणथम्भौर नेशनल पार्क से लेकर मध्यप्रदेश के पालपुर-कूनों अभ्यारण्य, माधव नेशनल पार्क और पन्ना नेशनल पार्क तक एक वन्य प्राणी कोरीडोर मूर्तरूप लेगा। इससे वन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्वालियर-चंबल अंचल सहित सम्पूर्ण प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित होंगे।

इनसे भी चमकेगा ग्वालियर

  • एयरपोर्ट का विस्तार- अक्टूबर में होगा नए एयरपोर्ट का कार्यक्रम
  • चमकेगा रेलवे स्टेशन-  नवंबर में रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन पर काम

विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा अंचल
पालपुर-कूनो अभ्यारण्य में चीतों का प्रवास होने के बाद अब जल्दी ही माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में टाईगर दिखाई देंगे। इस संबंध में एनओसी मिल चुकी है।इससे राजस्थान के रणथम्भौर नेशनल पार्क से लेकर अपने प्रदेश के पालपुर-कूनो अभ्यारण्य, माधव नेशनल पार्क शिवपुरी और पन्ना नेशनल पार्क तक एक वन्य प्राणी कोरीडोर मूर्तरूप लेगा। इससे वन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्वालियर-चंबल अंचल सहित सम्पूर्ण प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित होंगे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री

 

#cheetahs in Sheopur#tigers in Shivpuri

Source : Agency

पाठको की राय