ग्रे लिस्ट में शामिल होने के बाद भारत के इस रुख से बढ़ेगी इमरान सरकार की मुश्किलें
नई दिल्ली
वर्ष 2022 भारत के लिए खास है। जनवरी, 2022 में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद के खिलाफ गठित समिति की अध्यक्षता करेगा। भारत ने यह संकेत दिया है कि वह सुरक्षा परिषद के सदस्यों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मुद्दा बनाएगा। भारत के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देने में जुटे पाकिस्तान सरकार को बेनकाब करने का बेहतरीन अवसर हाथ लगेगा। भारत ने कहा है कि वह सहयोगी देशों के साथ मिलकर आतंकवाद पर काम करेगा। भारत का यह प्रयास होगा कि पाकिस्तान में शरण लिए हुए आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Source : Agency

पाठको की राय