घर पर ही बनाये फेशियल पैक लगाने के बाद गोल्ड फेसिअल पैक से भी ज्यादा निखार मिलेगा
गोल्ड फेशियल किट यूं तो मार्केट में भी आराम से मिल जाती है, जो आपकी त्वचा पर सुनहरा निखार लाने का काम करती है। लेकिन ऐसी ज्यादातर किट्स में केमिकल्स का उपयोग होता है। कम या ज्यादा लेकिन ये केमिकल्स एक समय बाद आपकी त्वचा पर बुरा प्रभाव जरूर छोड़ने लगते हैं (Herbal Gold Facial)।
हालांकि आप गोल्ड फेशियल जैसा निखार ऑर्गेनिक और हर्बल प्रॉडक्ट्स से भी पा सकती हैं। इसके लिए हम आज दादी मां का एक ऐसा घरेलू उपाय लेकर आए हैं (Skin Care Home Remedies), जिसमें उपयोग होनेवाले इंग्रीडिऐंट्स से आप अच्छी तरह परिचित हैं और जानती हैं कि ये पूरी तरह सुरक्षित हैं।
गोल्ड फेशियल तैयार करने की विधि
दादी मां के नुस्खों से लिया गया यह घरेलू गोल्ड फेशियल तैयार करने के लिए आपको रसोई में रखी इन चीजों की जरूरत होगी।
1/2 चम्मच हल्दी
2 चम्मच चंदन पाउडर
3 चम्मच ऐलोवेरा जेल
1 चम्मच चावल का आटा
हल्दी का यदि सही विधि से उपयोग किया जाए तो यह आपकी त्वचा पर पहली बार लगाने में ही असर दिखाती है। क्योंकि यह बहुत जल्दी आपकी त्वचा की कोशिकाओं को रिलैक्स और हील करती है। हल्दी के असर के बारे में आप NCBI की ये रिपोर्ट पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले बनाएं एक्सफोलिएटर
इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करके एक तरफ रख दें। अब पहले आपको अपनी स्किन एक्सफोलिएट करनी है और फिर इस पेस्ट से मसाज करनी है। चेहरे और गर्दन की मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए आप घर पर ही हर्बल स्किन एक्सफोलिएटर बना सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए
2 चम्मच चावल का आटा
5 चम्मच दही
इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट से स्किन की मसाज करें। यह मसाज आपको हल्के हाथों से और 4 से 5 मिनट के लिए करनी है। आपकी त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी और अब आपकी स्किन फेशियल के लिए रेडी हो जाएगी।
होममेड गोल्ड फेशियल के स्टेप्स
सबसे पहले चेहरे को ताजे पानी से धो लें। बेहतर रहेगा कि आप फेशवॉश का उपयोग करें।
इसके बाद स्किन को हर्बल एक्सफोलिएटर से एक्सफोलिएट करें। यानी 4 से 5 मिनट तक यहां बताए गए एक्सफोलिएटिंग पेस्ट से चेहरे, गर्दन और कंधों की मसाज करें और फिर त्वचा को गीले सूती रुमाल को निचड़कर इससे साफ कर लें।
अब पहले से तैयार करके रखा गया ऑर्गेनिक गोल्ड फेशियल उठाएं और इससे 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें।
मसाज करते समय हाथों का मूवमेंट सर्कुलर मोशन में रखें और त्वचा पर बहुत अधिक दबाव ना डालें। जरूरी लगे तो ऐलोवेरा जेल की मात्रा बढ़ा सकती हैं। ताकि हाथों का मूवमेंट स्मूद हो सके।
सबसे लास्ट में चेहरा साफ करने के बाद त्वचा पर गुलाबजल लगाकर 2 मिनट तक स्किन को हल्की थपकी दें। एक बार में गुलाबजल सूख जाए तो दोबारा लगाकर ऐसा करें। फिर 2 मिनट बाद आप त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगा लें।

पाठको की राय