Tuesday, October 20th, 2026

लंबे इंतज़ार के बाद दमदार प्रोसेसर और बैटरी वाले Vivo X70 Pro और X70 Pro Plus को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

 नई दिल्ली 
स्मार्टफोन कंपनी Vivo जल्द ही Vivo X70 Pro और X70 Pro Plus फोन्स को मार्केट में उतारने का प्लान कर रही है। उम्मीद की जा रही हैं कि ये फोन्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच की नई डेट के आसपास लॉन्च होंगे यानी सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है। वीवो के एक अधिकारी के हवाले से एक रिपोर्ट में भारत में दो Vivo X70 मॉडल की कीमत की  जानकारी दी गई है। इससे पहले आई रिपोर्टों में स्मार्टफोन्स से जुड़े कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी समाने आ चुके हैं। लीक की माने तो इन फोन्स में f/1.15 अपर्चर कैमरा है जिसमें फाइव-एक्सिस इमेज स्टेबिलाइजेशन है। Vivo X70 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले मिलने की भी बात कही गई है।
 
Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro Plus की संभावित कीमत
91Mobiles को वीवो के एक अधिकारी के हवाले से जानकारी मिली है कि Vivo X70 Pro Plus की कीमत लगभग 70,000 रुपये होगी तो वहीं Vivo X70 Pro की कीमत 50,000 रुपये होगी। दोनों फोन प्रीमियम फोन हैं इसलिए इनकी कीमत भी 50 हज़ार रुपये से ज्यादा रखी जा सकती है। अभी अधिकारी ने कथित तौर पर Vivo X70 की कीमत की पुष्टि नहीं की, लेकिन अन्य मॉडलों की लीक कीमतों को देखते हुए, वेनिला संस्करण की कीमत आराम से 50,000 रुपये हो सकती है। अधिकारी ने कथित तौर पर यह भी कहा कि Vivo X70 सीरीज़ सितंबर में लॉन्च हो सकती है, आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ आईपीएल 2021 सीज़न के फिर से शुरू होने पर लॉन्च हो सकती है। वीवो ने अभी तक इसके बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 

#Vivo X70 Pro

Source : Agency

पाठको की राय