Wednesday, October 21st, 2026

15 साल बाद पुराने पंचशील नगर में बनेगा नया सड़क

रायपुर

पंचशील नगर रहवासियों को 15 साल बाद नयी सड़क देखने को मिलेगा। इस श्रेय क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा को जाता है। पिछले दिनों उन्होंने यहां के रहवासियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया था और आज 51 लाख रुपये के सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया, जो की 2600 मीटर है। इस दौरान जुनेजा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि घर आंगन से निकलने वाले पानी एव वाहनों के साफ सफाई से बहने वाले पानी पर नियंत्रण किया जाए। इसके साथ ही निर्धन बच्चो के लिए कॉपी एव पेंसिल देकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद नीलम जगत, पार्षद प्रतिनिधी नीलकंठ जगत, एल्डरमैन सुनील छतवानी,कीर्ति जैन,कमलेश जैन, सुनील व्यास, कृष्णा छूगानी, परमवीर खनूजा,चौबे जी,शैलेश पटेल जी क्षेत्रवासी सहित निगम के अधिकारी एव इंजिनियर उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय