Friday, October 23rd, 2026

14 दिन बाद मैनिट में घूम रहा बाघ पकड़ाया

भोपाल

मैनिट परिसर में घूम रहे बाघ को आखिरकर आज रेस्क्यु कर लिया गया है। वन विभाग की टीम ने आज सुबह इसे पकड़ा। भोपाल डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने आज सुबह पूरे एरिया का सर्वे करना शुरू कर दिया था।  मैनिट में एनआरआई हॉस्टल के पास अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाले बाघ को रेस्क्यु करने की नई रणनीति बनाई गई और इसके बाद इसे आज पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि वहां पर तीन पिंजरे लगाए गए थे। दूसरी तरफ एक्सीलेंस कॉलेज के पास स्थित मध्यप्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन के पास बाघ के मूवमेंट से वहां भी दहशत मच गयी थी। यहां कल रात को  गेट पर गार्ड ने बाघ को देखा। इसके बाद उसने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी थी। यहां के अधिकारियों ने वन विभाग को इस बारे में बताया।

 

Source : Agency

पाठको की राय