Wednesday, October 21st, 2026

अफ्रीका को 180 का टारगेट, ढेर हुई इंग्लैंड, चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप-बी में सेमीफाइनल की जंग काफी रोचक

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में ग्रुप-बी में सेमीफाइनल की जंग काफी रोचक गई है। इंग्लैंड की टीम पहले इससे बाहर है। एक जगह के लिए साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है। साउथ अफ्रीका का सामना आज इंग्लैंड से है और इस मैच के बाद साफ हो जाएगा कि कौनसी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। कराची के नेशनल स्टेडियम में दोनों टीमे टकराएंगी।

179 रनों पर ढेर इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम 179 रनों पर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ा पारी नहीं खेल सका। जो रूट ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर और मार्को यानसेन ने तीन-तीन विकेट लिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय