Monday, October 26th, 2026

लखनऊ मेट्रो में किफायती सफर, अब 1400 रुपए में अनलिमिटेड घूमिए महीने भर

लखनऊ
 
यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को लखनऊ मेट्रो के ‘सुपर सेवर कार्ड’ का शुभारम्भ किया। बैंगनी रंग के इस नए सुपर सेवर कार्ड से सिर्फ 1400 रुपये में 30 दिनों तक लखनऊ मेट्रो में यात्री असीमित यात्रा की जा सकती है।

मुख्य सचिव ने कहा कि यात्री सुविधा की दृष्टि से लखनऊ मेट्रो का यह एक और अच्छा कदम है। सुपर सेवर कार्ड से लोगों का मेट्रो में सफर अब और भी किफायती हो जाएगा। कहा कि आज देश के साथ पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण एवं यातायात की समस्या से जूझ रही है, जिससे परिवहन की लागत पर भी असर पड़ता है। इस सुपर सेवर कार्ड से यात्रा की लागत जहां कम होगी, वहीं वातावरण पर सकारात्मक असर होगा।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि यूपीएमआरसी का हमेशा यात्रियों को सुविधाजनक, सुगम यात्रा सुविधा मुहैया कराना लक्ष्य रहता है।

 

 

#लखनऊ मेट्रो

Source : Agency

पाठको की राय