Monday, October 19th, 2026

अधिवक्ता संघ ने मनाया संगीतमय नववर्ष न्यायाधीश यशवंत सारथी भी हुए शामिल

सक्ति
अधिवक्ता संघ सक्ती द्वारा नववर्ष पर गीत संगीत कार्यक्रम कराओके आॅर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया जिसमें अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय परिवार, प्रशासन, राजस्व, जनपद व अन्य विभागों तथा नगर के कलाकारों ने अपने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी जिसका आनंद लेते हुए नववर्ष का स्वागत किया गया।

इन पलों को स्मरणीय बनाते हुए विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी ने अपने गीत के माध्यम से आपसी सद्भाव की कामना करते हुए अधिवक्ताओं के संगीत क्षमता व कला को निखारने सतत् रियाज हेतु एक कराओके साउंड सिस्टम अधिवक्ता संघ सक्ती को प्रदान किया जिसके लिए अधिवक्ताओं ने उनके प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिगम्बर चौबे व पूर्व सचिव चितरंजय सिंह पटेल ने कविताओं के माध्यम से लोगों को नववर्ष की शुभ कामनाएं दी तो वहीं अध्यक्ष ऋषिकेश चौबे, दादू चंद्र, संतोष अग्रवाल, कृष्ण कुमार देवांगन, अलका जायसवाल आदि अधिवक्ताओं ने मधुर गीतों की प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर कराओके क्लब के निरंजन यादव, विक्रम राज, हरीश दुबे आदि ने भी अपने सुरों से देर शाम तक समा बांधे रखा तो वहीं संघ के वरिष्ठ सदस्य सतीश जायसवाल, नरेश सेवक, खिलावन राठौर , पीयूष राय, भीम , प्रमोद पांडे आदि तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह वर्धन करते रहे। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था सचिव सुरीत चंद्रा व संचालन कमलेश चौबे ने किया। कार्यक्रम के दरम्यान लोगों ने नव वर्ष पर महिला स्व समूह-जेठा द्वारा कचहरी परिसर में ही संचालित नव प्रतिष्ठान कलेवा के व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया ।

 

#Advocates

Source : Agency

पाठको की राय