Friday, October 23rd, 2026

एडवोकेट आर वेंकटरमनी बने भारत के नए अटॉर्नी जनरल

नई दिल्ली
 सीनियर एडवोकेट आर. वेंकटरमणी को  तीन साल की अवधि के लिए देश का नया अटॉर्नी जनरल (एजी) नियुक्त किया गया। सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। वह के. के. वेणुगोपाल का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। 91 वर्षीय वेणुगोपाल को जुलाई 2017 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। उन्हें 29 जून को तीन महीने के लिए देश के शीर्ष कानून अधिकारी के रूप में पुन: नियुक्त किया गया था।

 

#एडवोकेट आर. वेंकटरमणी

Source : Agency

पाठको की राय