Sunday, October 25th, 2026

बिहार में दूसरी इंटर स्तरीय और तीसरी ग्रेजुएट परीक्षा का विज्ञापन अगले हफ्ते

पटना
द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा और तृतीय ग्रेजुएट स्तरीय परीक्षा के लिए बीएसएससी अगले सप्ताह विज्ञापन जारी करेगा. इन दोनों परीक्षाओं के माध्यम से लगभग चार हजार पदों पर नियुक्ति होगी.

इंटर स्तरीय परीक्षा के लिए अब तक लगभग एक दर्जन विभागों से इंटर स्तरीय सहायक, लिपिक, आशुलिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक, सहायक राजभाषा निदेशक के 2649 पदों पर नियुक्ति के लिए रिक्तियां आयी हैं.

आयोग के सूत्रों की मानें तो तृतीय ग्रेजुएट परीक्षा के लिए लगभग डेढ़ हजार तक रिक्ति आने की संभावना है. हालांकि, इनमें से अब तक लगभग आधी ही अायोग को प्राप्त हुई है.

विभाग पद रिक्ति

  •     श्रम संसाधन आशुलिपिक 16
  •     पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आशुलिपिक 12
  •     मंत्रिमंडल सचिवालय, राजभाषा सहायक राजभाषा अनुदेशक 1
  •     स्वास्थ्य फाइलेरिया निरीक्षक 69
  •     मंत्रिमंडल सचिवालय, राजभाषा सहायक अनुदेशक 7
  •     मंत्रिमंडल सचिवालय, राजभाषा अनुदेशक 7
  •     श्रम संसाधन निम्नवर्गीय लिपिक 54
  •     मंत्रिमंडल सचिवालय, राजभाषा टंकक सह लिपिक 4
  •     अभियोजन निदेशालय, गृह निम्नवर्गीय लिपिक 69
  •     अल्पसंख्यक कल्याण निम्नवर्गीय लिपिक 75
  •     परिवहन निम्नवर्गीय लिपिक 89
  •     खान एवं भूतत्व निम्नवर्गीय लिपिक 58
  •     नगर विकास सह आवास निम्न वर्गीय लिपिक 2188

पिछले परीक्षाओं के अनुभव को ध्यान में रखें तो तृतीय ग्रेजुएट स्तरीय परीक्षा में चार-पांच लाख आवेदन आने की संभावना है, जबकि द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा में यह संख्या 10 से 15 लाख तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में दोनों परीक्षा के लिए पीटी का लिया जाना तय है.

क्योंकि आयोग के नियम के अनुसार 40 हजार से अधिक आवेदन आने पर दो स्तरों की परीक्षा, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा लेने का प्रावधान है. इंटर स्तरीय परीक्षा में उसके बाद पद की जरूरत के अनुरूप टंकण, आशुलेखन या फिजिकल जांच परीक्षा भी ली जायेगी.

 

#इंटर स्तरीय

Source : Agency

पाठको की राय