Monday, October 19th, 2026

आडवाणी, श्रीकृष्णा विश्व स्नूकर नॉकआउट में

नयी दिल्ली.
भारत के शीर्ष बिलियडर्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी दोहा में आईबीएसएफ विश्व 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के नॉकआउट में पहुंच गए। अब तक 20 से अधिक विश्व खिताब जीत चुके आडवाणी को टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता मिली है। ड्रॉ के दूसरे हाफ में गत चैम्पियन श्रीकृष्णा एस और पूर्व विश्व चैम्पियन ईरान के आमिर सरखोश हैं। आडवाणी ने 4.1, 4.0 से जीत दर्ज करके ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि श्रीकृष्णा ने एक फ्रेम गंवाया। उन्हें नॉकआउट में एक दौर अतिरिक्त खेलना पड़ा। आडवाणी को बाय मिला था और वह सीधे अंतिम 16 में पहुंचे।

 

 

#Pankaj Advani

Source : Agency

पाठको की राय