Monday, October 19th, 2026

अद्वैत पागे 1500 मीटर तैराकी स्पर्धा के फाइनल में

 इंदाैर
 इंदाैर के युवा तैराक अद्वैत पागे ने कामनवेल्थ गेम्स की 1500 मीटर तैराकी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बर्मिघम (इंग्लैंड) में आयाेजित कामनवेल्थ गेम्स में 1500 मीटर तैराकी स्पर्धा की हीट्स में अद्वैत (15: 39.25 सेकंड) सातवें स्थान पर रहे। वे अपने सर्वश्रेष्ठ समय से पीछे रहे।

अद्वैत का श्रेष्ठ समय 15:23.66 सेकंड है, जाे भारतीय रिकार्ड भी है। इस स्पर्धा का फाइनल भारतीय समयानुसार बुधवार रात 12.42 बजे हाेगा। भारत के कुशाग्र रावत (15:47.77 सेकंड) ने भी आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह पक्की की।

 

#अद्वैत पागे

Source : Agency

पाठको की राय