Thursday, October 22nd, 2026

एलईडी अपनाएं बिजली बचाएं, पर्यावरण ऊर्जा संरक्षण केन्द्रित लघुनाट्य बिजली बाबा मंचित

रायपुर
विश्व पर्यावरण दिवस 5 अप्रैल की पूर्व संध्या पर्यावरण ऊर्जा संरक्षण पर केन्द्रित लघुनाट्य बिजली बाबा का मंचन अग्रोहा सोसाइटी में किया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कम्पनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) विजय मिश्रा अमित द्वारा लिखित निर्देशित स्क्रिप्ट बिजली बाबा पर लघु फिल्म का भी निर्माण किया गया।

नाटक में बताया गया कि बिजली मानव जीवन के लिए प्राणवायु आॅक्सीजन की भांति महत्वपूर्ण हो चली है। पर्यावरणविद जिस तरह पर्यावरण को बचाने के लिए चिंतित है उसी तरह विद्युत विशेषज्ञ ऊर्जा विज्ञानी बिजली की बचत के विभिन्न उपाय को अपनाने के लिए बल दे रहे हैं। बिजली बचत की दृष्टि से एलईडी बल्ब,पंखे का उपयोग अत्यंत कारगर सिद्ध हुआ है।

एलईडी बल्ब से पर्यावरण संरक्षण में होने वाले फायदे को प्रदेश के हिंदी - लोकरंगकर्मी विजय मिश्रा अमित सहित श्रीमती रत्ना मिश्रा,श्रीमती तेज बाई साहू ने अपने सधे हुए अभिनय से पर्यावरण दिवसके उपलक्ष्य में प्रस्तुत उक्त लघु नाट्य में किया। बिजली बाबा लघु फिल्म का फिल्मांकन एडीटिंग एबस्ट्रेक्ट मीडिया के विरासत मिश्रा एवं उनकी टीम ने प्रभावी ढंग से किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय