Sunday, October 25th, 2026

कालेजों में आज से प्रवेश की प्रक्रिया होगी शुरू

रायपुर
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रियाएं कल दो अगस्त से शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थियों की संख्या सीटों के मुकाबले अधिक होने पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। रविवि प्रबंधन के मुताबिक पहले चरण में आनलाइन प्रवेश पंजीयन दो से 17 अगस्त तक चलेगा। विश्वविद्यालय के साथ ही कालेजों में 18 को मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए 18 से 24 अगस्त तक समय रहेगा। बचे सीटों पर दूसरे चरण में आनलाइन प्रवेश तिथि 25 से 26 तक होगी। 27 को मेरिट सूची और 27 से 31 अगस्त तक प्रवेश होगा। यदि सीटें बच गईं तो 31 अगस्त को रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया होगी।

राज्य में सोमवार से स्नातकोत्तर की कक्षाएं आफलाइन शुरू की जाएगी। ग्रेजुएशन कीकक्षाएं 15 अगस्त के बाद चरणबद्ध रूप से शुरू होंगी। कक्षा में 50 फीसद छात्र उपस्थित रहेंगे। पढ़ाते समय आनलाइन व्यवस्था के निर्देश दिए हैं, ताकि जो छात्र कक्षा में नहीं हैं। वह घर से ही आनलाइन पढ़ाई कर सके। स्क्रीनिंग की सुविधा होगी। सर्दी, खांसी, बुखार वाले छात्रों को कक्षा में नहीं बैठाया जाएगा। गौरतलब है कि रविवि के अंतर्गत 144 कालेज हैं  जहां 1.86 लाख बच्चे हर साल प्रवेश लेते हैं। 

 

#Admission process

Source : Agency

पाठको की राय