Wednesday, October 21st, 2026

प्रवेश प्रक्रिया खत्म नहीं हुई और नए कॉलेज के लिए बुलाए आवेदन

भोपाल

सूबे के निजी और सरकारी कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया पर विराम नहीं लग पाया है और उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2024-25 के लिए नए निजी कॉलेज अथवा नवीन संकाय, नवीन विषय शुरू करने के साथ ही पहले से संचालित पाठ्यक्रमों की निरंतर जारी करने के लिए निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन बुलाना शुरू कर दिए हैं, जबकि अभी प्रवेश प्रक्रिया चलन में है।  

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश में नवीन निजी कॉलेज, नए कोर्स, नवीन विषय शुरू करने एवं पूर्व में संचालित निजी कॉलेजों में संचालित कोर्सेस की निरंतरता के लिए पूर्णत: ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अनुमति अथवा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए संबंधी मार्गदर्शिका कार्यालय द्वारा जारी की गई है, जो विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

विभाग बामुश्किल 6वीं काउंसलिंग कराकर 5 लाख प्रवेश करा सका है। यहां तक 7वें राउंड की काउंसलिंग का कार्यक्रम तक जारी कर दिया है। इसके चलते पंजीयन प्रक्रिया चलन में बनी हुई है। विगत वर्ष की अपेक्षा प्रवेश में करीब 50 हजार कम प्रवेश हुए हैं। ऐसे में विभाग की स्थिति काफी अस्थिर बनी हुई है।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने अंतिम तिथि 30 तक
विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शिका में वर्णित पारंपरिक पाठ्यक्रमों के लिए समय सारणी में अंकित नोट में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन के लिए पोर्टल वर्ष भर बला रहेगा। इसी अनुक्रम में हर वर्ष 30 सितंबर तक शुल्क का भुगतान सहित प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी विचार किया जाता है। सत्र 2024-25 के लिए भी आवेदन के लिए पोर्टल एक अक्टूबर 2022 से जारी है। पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है।  

वर्तमान सत्र में स्थापित हुए हैं 40 कॉलेज
वर्तमान सत्र में करीब 40 नए निजी कॉलेज स्थापित किए गए हैं। इसी तरह शासन ने 40 सरकारी कॉलेजों को स्थापित कराकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराई है। उक्त कॉलेजों में प्रवेश की संख्या काफी कम बनी हुई है। ऐसे में नए कॉलेजों के आवेदन बुलाना हास्यप्रद बताया जा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय