Monday, October 19th, 2026

ओपन स्कूल परीक्षा में प्रवेश विलंब शुल्क के साथ 15 तक

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित मुख्य एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2023 में सम्मिलित होने हेतु प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात् 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक राशि 500 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ छात्र / छात्राऐं परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकते है। राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने बताया कि छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में संपर्क कर सकते है। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर की वेबसाईट से डाऊनलोड कर सकते है।

 

Source : Agency

पाठको की राय