Thursday, October 22nd, 2026

रबेली लखनपुर मार्ग सड़क के नवनीकरण के लिए 56 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कवर्धा
कार्यपालन अभियंता सह सदस्य सचिव परियोजना क्रियान्वयन इकाई कवर्धा के श्री दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि रबेली लखनपुर मार्ग सड़क के नवनीकरण के लिए 56.00 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है एवं कायार्देश भी जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ होगा।

इसी तरह कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया के अंतर्गत कुकदूर से सरईसेत सड़क लंबाई 18 किलोमीटर के मध्य ग्राम कामठी से माठपुर के बीच पुलिया का निर्माण कार्य 27 फरवरी 2022 को प्रारंभ किया गया एवं डासवर्सन का निर्माण भी प्रारंभ किया गया था। उन्होंने बताया कि डायवर्सन का कार्य पूर्ण करा लिया गया था। वर्तमान में डायवर्सन, परिर्वतित मार्ग से आवागमन चालू है।

 

Source : Agency

पाठको की राय