Wednesday, October 21st, 2026

सोल्वा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष व नहर मरम्मत कार्य के लिए 2.37 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति


रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरबा जिले के कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत सोल्वा व्यपवर्तन योजना से शीर्ष एवं नहर मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 37 लाख 90 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस व्यपवर्तन योजना के मरम्मत से इसकी सिंचाई क्षमता में 227 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 486 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय