Tuesday, October 20th, 2026

प्रशासन का चला बुलडोजर 45 अवैध मकान ध्वस्त

सिंगरौली

ग्राम बिनौली की निगाही परियोजना द्वारा अधिग्रहित भूमि को सोलर प्लाण्ट निर्माण हेतु अधिग्रहित किया गया है।

जिसे अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस संबंध में अपर कलेक्टर सिंगरौली द्वारा उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिंगरौली को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर रमेश कोल, तहसीलदार सिंगरौली नगर एवं दिवाकर प्रताप सिंह, अपर तहसीलदार सिंगरौली नगर (वृत्त पंजरेह) को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया गया। इसीक्रम में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश कुमार पाठक के अगुवाई में पुलिस बल को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

दिनांक 27.11.2022 को उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिंगरौली ऋषि पवार, नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश कुमार पाठक द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुॅच कर एनसीएल निगाही महाप्रबंधक हरि दुहान एवं अन्य एनसीएल अमले की उपस्थिति में 45 अतिक्रामकों परिवारों को आवास रिक्त करने हेतु समझाईस दी गई।

इस संबंध में पूर्व में भी अतिक्रामक परिवारों को आवास रिक्त करने हेतु निर्देशित किया गया था। अतिक्रामकों द्वारा अपना सामान स्वेच्छा से हटाया जाने के बाद एनसीएल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई गई जेसीबी मशीनों से 45 आवासों को ध्वस्त कर कर करोड़ों रूपये की एनसीएल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्यवाही के दौरान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मानवीय पहेलुओं को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय अमले को संयमित व्यवहार हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुरूप अतिक्रामकों को आवास रिक्त करने हेतु समुचित समय एवं संसाधन उपलब्ध कराये गयें।

 

#illegal houses

Source : Agency

पाठको की राय