पेट्रोल पंप को सीज कर प्रशासन ने लिया कब्जा, मामला जयस्तंभ चौक का
रीवा
शहर मे विकास की उलटी गंगा लगातार बह रही है प्रशासन एक तरफ जहाँ शासकीय भूमियों को खाली कराने की लगातार कोशिश कर रहा है वहीँ दूसरी तरफ एक सत्य यह भी निकल कर सामने आ रहा है की कहीं प्रशासन के नुमाइंदे इस विकास रूपी गंगा को गंगोत्री ना बना दें l एक तरफ समदड़िया बिल्डर रीवा की लगभग समस्त बेशकीमती भूमियो को औने पौने दाम पर खरीद रहा है वहीँ दूसरी तरफ प्रशासन भी भूमियो को खाली कराने की कावायद मे लगा हुआ है l अब देखना ये है की क्या प्रशासन वाकई जय स्तम्भ को खाली करवा के आए दिन लगने वाले जाम औऱ अन्य असुविधाओं को दूर करेगा या जय स्तम्भ चौक की इस भूमि को भी समदड़िया जैसे बड़े उद्योगपती को देकर इस जगह भी अनावश्यक बड़ी ईमारत खड़ी कर देगा रीवा मिली जानकारी के अनुसार जय स्तंभ चौक में शहर का सबसे प्रथम पेट्रोल पंप संचालित हुआ था जिसे आज जिला प्रशासन ने सीज कर अपने कब्जे में ले लिया।
बताया गया है कि 3900 वर्ग फिट के रकवे पर सत्यनारायण गुप्ता को बर्षो पूर्व उक्त जमीन लीज पर मिली थी, जिसका रिन्यूवल उन्होंने नहीं कराया । इस संबंध में माननीय न्यायालय तृतीय व्यवहार रीवा के यहां प्रकरण चल रहा था जो 13 अक्टूबर को शासन के पक्ष में निर्णय सुनाया गया। जिसके तहत एसडीएम हुजूर आज अपने प्रशासनिक दल बल के साथ जयस्तंभ चौक पहुंचकर पेट्रोल टंकी को अपने कब्जे में ले लिया।

पाठको की राय