Thursday, October 22nd, 2026

झगरारखण्ड SECL सबएरिया में अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन सख्त खाली कराने की प्रक्रिया होगी तेज

एमसीबी

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार झगराखण्ड SECL सबएरिया में अवैध रूप से रह रहे परिवारों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। SECL प्रबंधन द्वारा लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके तहत अवैध कब्जाधारियों को अपने मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के बाद जिला प्रशासन, SECL प्रबंधन और नगर पंचायत संयुक्त रूप से कार्यवाही करेंगे।

कार्यालयीन अवधि में अवैध मकानों को खाली कराकर वैध आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक आदेशों के तहत हो रही है और इसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। SECL प्रबंधन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में सुव्यवस्थित आवासीय व्यवस्था बनाई जा सके।

 

Source : Agency

पाठको की राय