Saturday, October 24th, 2026

प्रशासन का निशा बांगरे को नोटिस, भोपाल में सरकारी आवास पर है कब्जा

भोपाल
छतरपुर के लवकुश‎नगर SDM‎‎ निशा बांगरे के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है। भोपाल में सरकारी आवास पर अवैध रूप से कब्जा रखने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें नोटिस दिया है। बांगरे का छतरपुर ट्रांसफर होने के बावजूद भोपाल के सरकारी आवास पर कब्जा है। निशा बांगरे ने गुरुवार‎ को पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग के‎ प्रमुख सचिव को‎ त्यागपत्र भेजा। अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन के आयोजन और अपने इस्तीफे को लेकर वे चर्चा में हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने निशा बांगरे को नोटिस दिया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय