Sunday, October 25th, 2026

अवैध उत्खनन पर नकेल नही कस पा रहा प्रशासन,10 जून से प्रतिबंध फिर भी अवैध उत्खनन जारी

जांजगीर चाम्पा
जिले की जीवनदायिनी कहे जाने वाली महानदी का सीना इन दिनों रेत माफिया छलनी करने में लगे हैं। 10 जून से राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी  जिलो में रेत खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद जांजगीर-चांपा जिले के मिरौनी बैराज से रेत माफियो  द्वारा रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर एवं हाइवा में रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

महानदी का मिरौनी बैराज अवैध रेत उत्खनन के प्रमुख स्थानो मे से एक है, कुछ दिनों पूर्व जिला प्रशासन ने यहां छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियो ने अवैध उत्खनन करते जेसीबी व चैनमाउंटें मशीन ट्रैक्टर जप्त किया था।  पर 3 दिनों बाद ही यहां मिरौनी बैराज में पेटी ठेकेदार द्वारा प्रशासन पर  आँखे तररते हुए अवैध रेत उत्खनन का काम बेखौफ होकर किया को जा रहा है।

रेत का अवैध परिवहन कर रहे बड़ी वाहनों के कारण मिरौनी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों की सड़क पूरी तरीके से जर्जर हो रही है जिससे बरसात में ग्रामीणों को आने जाने मे भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों मे काफी नाराजगी है। साथ ही खराब रास्तों के कारण भविष्य मे किसी बड़ी दुर्घटना होने से इकार नही किया जा सकता।

 

#अवैध उत्खनन

Source : Agency

पाठको की राय