भारी बारिश की रफ्तार कम होने से आवागमन बहाली में लगा प्रशासन
बीजापुर
जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं, सैकड़ो गांव जिला मुख्यालय से कट गए है। नगर सैनिक व एसआरडीएफ की टीम बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में नजर बनाए हुए है।
पानी की रफ्तार कम होने से राष्ट्रीय राजमार्ग में तुमनार पुल के पास 03 मीटर सड़क धंस गई है, जिसका मिट्टी पटाई का काम चल रहा है, यहां से जल्द ही आवागमन चालू हो जाएगा है। भैरमगढ़ के तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ने बताया कि तुमनार पुल के ऊपर से पानी के बहने के कारण आवागमन बाधित हुआ था और देर रात पुल के पास करीब 03 मीटर सड़क के कटने की वजह से आवागमन बाधित हुआ है।
बीजापुर तहसीलदार डीआर ध्रुव ने बताया कि चेरपाल व पोंजेर में देर शाम तक पानी पुल •े ऊपर से बह रहा था। इस वजह से इस मार्ग पर आवागमन बहाल नहीं हो पाया था। जबकि धनोरा पुल से पानी उतरते ही यह मार्ग बहाल हो गया। उन्होने बताया कि कोकड़ापारा में एक निर्माणधीन भवन में फंसे 04 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया हैं, ये मजदूर वही रहते थे, रात में चारों ओर से पानी भर जाने की वजह से ये वही फंस गए थे।
कुटरू तहसीलदार फानेश्वर सोम ने बताया कि नैमेड से कुटरू मुख्य मार्ग पर स्थित तुमला नाला में पानी भरे रहने से कुछ देर मार्ग अवरुद्ध रहा, पानी उतरते ही यह मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया है। वही बासागुड़ा स्थित तालपपेरु नदी भी उफान पर है।

पाठको की राय