Wednesday, October 21st, 2026

रायबरेली सदर में अदिति सिंह ने डाला वोट, कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात

रायबरेली

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए बुधवार को चौथे चरण की वोटिंग हो रही है। रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी अदिति सिंह ने लालपुर चौहान स्थित बूथ पर मतदान किया। चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं अदिति सिंह ने कहा, ''मैं चाहती हूं कि लोग वोट डालें और वोटिंग फीसदी अधिक हो। कांग्रेस रेस में कहीं नहीं है।

अदिति सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने इस चुनाव से पहले पार्टी बदल ली और बीजेपी ने उन्हें रायबरेली सदर से ही उतारा है। चौथे चरण का मतदान 59 सीटों पर सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।  

 

#अदिति सिंह

Source : Agency

पाठको की राय