Tuesday, October 20th, 2026

पहले राउंड के बाद अदिति अशोक शीर्ष 20 में

रोजर्स (अमेरिका)
भारत की अदिति अशोक ने यहां वॉलमार्ट एनडब्ल्यू अर्कांसस चैंपियनशिप में पहले दौर में बोगी रहित पांच अंडर 66 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 18वें स्थान पर हैं। सारा श्मेलजेल और मिनामी कात्सु ने पिनेकल कंट्री क्लब में आठ अंडर 63 का स्कोर बनाकर पहले राउंड के अंत में संयुक्त बढ़त बना ली। अदिति ने पहले नौ होल पर दो बर्डी के साथ शुरुआत की और 13वें, 15वें और 18वें होल पर भी बर्डी बनाकर दिन में अपनी बर्डी की संख्या पांच तक पहुंचाई।

कनाडा की भारतीय मूल की खिलाड़ियों में सवाना ग्रेवाल ने अपने पहले राउंड में तीन अंडर 68 का स्कोर बनाया और संयुक्त 45वें स्थान पर रहीं, जबकि गुरलीन कौर ने एक अंडर 70 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 86वें स्थान पर है।

 

 

#Aditi Ashok

Source : Agency

पाठको की राय