Tuesday, October 20th, 2026

एफआईवीबी बीच वॉलीबॉल विश्व चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी करेगा एडिलेड

जेनेवा.

ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड 2025 एफआईवीबी बीच वॉलीबॉल विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इंटरनेशनल वॉलीबॉल फेडरेशन (एफआईवीबी) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। यह घोषणा सोमवार को मैक्सिको के त्लाक्सकाला में टूर्नामेंट के 2023 संस्करण के समापन के बाद हुई। यह पहली बार है कि ऑस्ट्रेलिया बीच वॉलीबॉल विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। साइनिंग सेरेमनी मेक्सिको में चैंपियनशिप के अंतिम दौर से पहले आयोजित किया गया था।

एफआईवीबी के अध्यक्ष आर्य एस ग्रेका ने सिन्हुआ के हवाले से कहाहमें बीच वॉलीबॉल विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया जाने की खुशी है क्योंकि खेल की वैश्विक वृद्धि और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया, बीच वॉलीबॉल के लिए एक स्पष्ट प्राकृतिक जगह है, इसमें शानदार आयोजन की सभी सामग्रियां मौजूद हैं और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे ऐसा करेंगे।

 

#Adelaide

Source : Agency

पाठको की राय